post-thumb

दुनियां में ऐसा कौन सा शख्स है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना नहीं चाहता है। जितना हम स्वस्थ्य रहेंगे उतना ही हम रोगों से दूर रहेंगे और लम्बा जीवन जी सकेंगे। लेकिन बिना कोशिशों के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को फिट नहीं रख पाते। जिस कारण हम अक्सर किसी ना किसी बीमारी से घिरे रहते हैं, इसके जिम्मेदार कुछ हमारी गलत आदतें हैं जिन्हे हम नजरअंदाज कर देते हैं और वो हमारी बीमारी का कारण बनते हैं। क्योकि यदि हम स्वस्थ नहीं रहेंगे तो हम अपने कैरियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. और यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो ही अपने सभी कामो को सुचारू रूप से निपटा पाएंगे।

ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए आपको कुछ अच्छी आदतों को फॉलो करना जरूरी है। इन आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आप एक स्वस्थ जीवन जीने के लाभ उठा सकते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि कुछ ऐसी अच्छी आदतें हैं जिन्हें हम अपनी आदतों में शुमार कर सकते हैं ताकि हम हमेशा स्वस्थ रहें और बिमारियों से दूर रहें।

हेल्थी नाश्ता करें :-

बेहतर नाश्ता करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। सुबह के वक्त हमारा पेट बिल्कुल खाली होता है और दिन भर के कामों के लिये अच्छा नाश्ता करना हमारे लिये बेहतद जरूरी होता है। इसीलिये नाश्ता करना बिल्कुल न भूले। नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें जैसे दूध, अंडा, मक्खन, पीनट, दही जैसी चीजों को मुख्य रूप से शामिल करें। वहीं रोटी सब्जी, सैलेड्स, फ्रूट सैलेड्स भी बढ़िया उपाय हैं।

हँसने का प्रयास करे :-

हंसी हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमेशा खुश रहने से या हँसते-खिलखिलाने से हमारे चेहरे पर रौनक बनी रहती है। जो हमारे व्यक्तित्व में चार चाँद लगाती है।

व्यायाम करें :-

अपने शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिये नियमित रूप से व्यायाम, मेडिटेशन, योगा या ध्यान लगाना बेहद सहायक होते हैं, इनसे एकाग्रता बढ़ती है और मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है और शरीर कई गंभीर बिमारियों से बचा रहता है।

नींद का रखें खास ख्याल :-

रिसर्च के मुताबिक कहा जाये तो हमारे शरीर को रीचार्ज होने के लिए जिस पर्याप्त नींद की जरूरत होती है उसे जरूर लें। इससे आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहेगा जो आपको फिट भी रखेगा। इसके लिये आपको सही समय पर सोने की आदत डालें। रात को जल्दी सोने की कोशिश करें और सुबह में जल्दी उठें।

साफ सफाई का रखें ध्यान :-

अगर हमें अपने आपको स्वस्थ रखना है तो हमें अपने आसपास की जगह को साफ रखना पड़ेगा। उसके लिये विशेष रूप से रसोई और बाथरूम की सफाई करें। इसके अतिरिक्त सिंक और वाशबेसिन को नियमित रूप से साफ़ करें ताकि कोई बैक्टीरिया ना पनप सके। सफाई करने के लिये फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया नष्ट हों। इसके अलावा ध्यान रखें घर में कोई कचरा या पानी इकठ्ठा ना हो पाये।

स्वस्थ भोजन करें :-

यदि आपको स्वस्थ रहना है तो जंक फ़ूड से दूर रहें और प्रतिदिन फलों का सेवन जरुर करें क्योकि इसमे पाए जाने वाले बिटामिन हमारे शरीर स्वास्थ्य के लिये बहुत जरूरी होती है। इसके साथ ही आप हरे पतेदार सब्जियां ही खाए, क्योकि इससे शरीर को अधिक उर्जा मिलती है।

खूब पानी पिएं :-

हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर को पानी की काफी जरूरत होती है। शरीर को हाइड्रेटिड रखने के कई फायदे होते हैं। यह मेटाबोलिज्म को ठीक रखता है। वहीं सही समय पर पानी पीने की आदत से भी आप फिट रहेंगे।

इन बातों का भी रखें ध्यान :-

सुबह व रात को सोने से पहले ब्रश करना न भूले। सोने के पहले चाय या काफी का सेवन न करें और नशीली चीज़ों के सेवन से बचें। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हम कोई भी काम आसानी से कर सकते है और अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment