post-thumb

हम सभी जानते हैं कि सेक्स करना हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है। क्योंकि सेक्स सबंध को सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। लेकिन पुरुष अक्सर सेक्स करने के बाद थकान महसूस करने लगते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो सेक्स के तुरंत बाद सो जाते हैं। सेक्स के बाद नींद का आना बहुत आम बात है, क्योंकि सेक्स के बाद शरीर से कई हार्मोन्स और केमिकल बाहर निकल जाते है जिस कारण शरीर को आराम मिल जाता है। देखा जाये तो यह समस्या न केवल पुरुषों के साथ होती है बल्कि महिलाओं में भी सेक्स के बाद नींद जैसी समस्या महसूस होती हैं। लेकिन, इससे इंकार भी नीं किया जा सकता है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में सेक्स के बाद जल्दी सो जातें हैं। लेकिन इसमे घबराने की कोई बात नही है क्योंकि सेक्स के बाद नींद का आना स्वभाविक है।

कई मामलों में कुछ स्त्रियां मर्दों के तुरंत सोने को उनकी मर्दाना कमजोरी समझने लगती हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नही है। क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर क्यों सेक्स के बाद तुरंत आपको नींद आने लगती है। आइये जानते हैं सेक्स के बाद सो जाने का कारण क्या हैं।

हार्मोनल बदलाव की वजह :

एक वैज्ञानिक अध्ययन से पता चलता है कि संभोग के दौरान जब पुरुष बिल्कुल चरम पर पहुंचता है तो उस समय उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। ऐसे समय में एक ख़ास बायोकेमिकल प्रोलैक्टन का स्त्राव बढ़ जाता है। इसी हार्मोन बदलाव के कारण ही पुरुषों में सेक्स के बाद नींद आने लगती है।

ऊर्जा की खपत :

शोध के दौरान यह बात भी सामने आयी हैं कि सेक्स के दौरान शरीर की सारी मांसपेशियां थक जाती हैं क्योंकि, काफी मात्रा में कैलोरी खत्म हो जाती है और एनर्जी प्रदान करने वाले हरमों ग्लायकोजेन का स्त्राव रुक जाता है। जिसकी वजह से शरीर में एक प्रकार की कमजोरी सी हो जाती है जिस कारण बहुत से लोग सेक्स के तुरंत बाद सोने लगते हैं।

आर्गेज्म भी मुख्य वजह

सेक्स के दौरान जब पुरुषों को ज्यादा उत्तेजना आती है तो सारी एनर्जी एक जगह से बाहर निकलती है तो ऐसे में शरीर का थकना स्वभाविक है। कहा जाये तो आर्गेज्म के तुरंत बाद शरीर में एनर्जी नहीं बचती है। जो पुरूषों में सेक्स के बाद सोने की वजह बनती है।

स्थिति में बदलाव होना

बहुत से लोग यह मानते हैं कि सेक्स की संतुष्टि होने के तुरंत बाद पुरुष का मूड बदल जाता है क्योंकि वह सोचते हैं कि शारीरिक इच्छा तो पूरी हो ही गई है इस बात से वह संतुष्ट हो जाते हैं और पत्नी की फीलिंग को समझे बिना ही सो जाते हैं। इससे महिलाओं को काफी फर्क भी पड़ता है और कई बार ऐसा होने पर आपसी संबंध में भी खटास पैदा हो जाती है।

समय भी है जिम्मेदार

सेक्स के तुरंत बाद सो जाने का मुख्य कारण समय का होना भी है क्योंकि दिन में काम की व्यस्तता के कारण कपल्स रात को सेक्स करते हैं जो कि वह सोने का समय होता है।

थकान व तनाव की वजह

बहुत से पुरुष अपने दिन भर के कामों तथा कई तरह की समस्याओं से घिर जाते हैं जिस कारण वह तनाव में रहने लगते हैं इसी तनाव के चलते उन्हें शारीरिक थकान भी महसूस होने लगती है। तनाव को मिटाने के लिए शारीरिक संबंध बनाना बहुत लाभकारी होता है। यही सोचकर वह सेक्स कर लेते हैं और सेक्स के बाद वह अपने आपको रिलेक्स महसूस करते हैं और सेक्स के तुरंत बाद सोना पसंद करते हैं।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment